गूगल मैप्स में जल्द शामिल होगा नया फीचर, रूट सर्च करने में होगी और भी आसानी

4/25/2021 5:22:53 PM

गैजेट डैस्क: गूगस मैप्स का इस्तेमाल भारत समेत दुनिया भर में किया जाता है। इस ऐप में जल्द ही नया बदलाव आपको देखने को मिलेगा। यह ऐप कई बार गलत रास्ता भी शो कर देती है, लेकिन आने वाले दिनों में इस एल्गोरिदम को बदल दिया जाएगा।

गूगल मैप रूट सर्च करने पर उस रास्तों को सबसे पहले दिखाता है जिसकी दूरी सबसे कम होती है। हालांकि कई बार इन रास्तों की हालत ठीक नहीं होती है जिसके चलते आपका ज्यादा वक्त खराब हो जाता है। गूगल अब मैप्स की एल्गोरिदम में बदलाव करने वाली है जिसके बाद एक अपडेट जारी किया जाएगा। इसमें गूगल मैप्स यूजर को सबसे नजीक वाला रूट नहीं दिखाएगा बल्की कम फ्यूल खपत करने वाले रास्ते को शो करेगा। इससे टाइम और फ्यूल दोनों की बचत होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static