Google ने पेश किया गूगल प्ले स्टोर के लिए Material Theme

8/17/2019 12:16:00 PM

गैजेट डेस्क : Google का सबसे चर्चित मटेरियल थीम को Android Play Store के रिडिजाइन के तौर पर पेश किया गया है। पहली बार इसे अप्रैल में अनेबल किया गया था और जून के शुरू होने से पहले इसे फिर से शुरू किया गया था। गूगल अब प्ले स्टोर मटेरियल थीम को फिर से एक्टिव कर रहा है।  

 
Material Theme से जुड़ी हर बात 

 


पहली अगस्त से दुनिया भर के यूज़र्स ने अपने डिवाइसिस पर Google Play के मटेरियल थीम को फिर से देखना शुरू किया। अब तक इसे प्राप्त करने वाले यूज़र्स की एक दर्जन से अधिक रिपोर्टें सामने आई है। कुछ यूज़र्स ने दावा किया कि उन्होंने मटेरियल थीम को जून की शुरुआत और मध्य में भी देखा था। 


उस अवधि के दौरान Google ने Play Store के नए वर्जन्स को रोलआउट किया, जो एपीके स्ट्रक्चर को साइडलोड करने के बाद रीडिज़ाइन को एक्टिव करता है। हालांकि बाद के अपडेट ऑटोमैटिक रूप से लुक को डिसेबल करते हैं।

 

इस बार वर्जन 15.8.23 के साथ रिडिजाइन के फिर से एक्टिव होने की खबरें हैं। वर्जन 16.0.15 पर भी  कुछ यूज़र्स के लिए भी यही स्थिति है लेकिन सेटिंग में cache को फाॅर्स स्टॉप/क्लियर करने वाली सेटिंग्स उसे अनेबल नहीं करती है। अब उम्मीद है यह बहुप्रतीक्षित मटेरियल थीम एक प्रैक्टिकल सुधार की वास्तविक शुरूआत है।

 

इस प्ले स्टोर मटेरियल थीम का सबसे खास पहलू यह है कि ऐप अब स्टार्क वाइट हो गया है। Google ने हरे (ऐप्स और गेम), लाल (फिल्में और टीवी), और नीले (किताबें) के आइकॉन कलर्स को ऐप और स्टेटस बार से हटा दिया है। यह चमकीला रंग विशेष रूप से " माय ऐप्स और गेम" लिस्टिंग में सबसे अपीलिंग है। ऐप नेम अब और अधिक प्रमुख हैं जबकि "व्हाट्स न्यू" सेक्शन में बेहतर स्पेसिंग दिखाई देती है।

 

Edited By

Harsh Pandey