आरती साहा का डूडल बनाकर Google ने किया याद, जानें आरती साहा की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

9/24/2020 12:11:02 PM

आरती साहा का जीवन परिचय : Google ने महान तैराक आरती साहा को याद करते हुए खास डूडल तैयार किया है। आज आरती साहा  का 80वां जन्मदिन है। 24 सितंबर 1940 को कोलकाता में आरती साहा (Arati Saha) हुआ था जिन्हें पूरी दुनिया में लंबी दूरी की तैराक के तौर पर याद किया जाता है। आरती एशिया की पहली ऐसी महिला तैराक थी जिन्होंने अटलांटिक महासागर की भुजा माने जाने वाले द इंग्लिश चैनल को तैर कर पार किया था। आपको बता दें कि द इंग्लिश चैनल को तैर कर पार करना माउंट एवरेस्ट को फतह करने जितना मुश्किल है।

PunjabKesari

गूगल ने अपने डूडल में आरती साहा के इंग्लिश चैनल रूट को तस्वीर के जरिए दिखाया है, जोकि 42 मील का सफर है। यह फ्रांस के केप ग्रीज़ नेज़ से शुरू होकर इंग्लैंड के सैंडगेट तक जाता है। आपको बता दें कि आरती साहा ने तैराकी हुगली नदी में सीखी थी। आरती के टैलेंट को जानें-मानें तैराक सचिन नाग ने पहचाना और उनके मेंटर बने।

आरती साहा को किया गया पद्मश्री से सम्मानित

आरती 11 साल की उम् में सन 1952 में हेलसिंकी में होने वाले समर ओलंपिक्स के लिए नए स्वतंत्र भारत की पहली टीम की सबसे युवा सदस्य के तौर पर चुनी गई थीं। आरती साहा को 1960 में पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया। यह पुरस्कार पाने वाली आरती पहली महिला थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static