गूगल ने मैप्स में एड किया नया ग्रुप प्लानिंग फीचर

9/26/2018 11:50:34 PM

जालंधरः गूगल ने अपने मैप्स एप में अोर सुधार करते हुए इसको आम लोगों के लिए ओर अधिक सुविधाजनक बना दिया है। गूगल ने इसी साल के मई महीने में किए वायदे के मुताबिक मैप्स पर एक नए फीचर को एड किया है, जिसके साथ आप अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए या किसी इवेंट की प्लांनिंग कर सकते है। 

गूगल मैप्स के इस फीचर में जब आपको कोई नई जगह घूमने के लिए मिल जाए तो आपको उसे शार्ट लिस्ट में शामिल करना है और उसे ऑन -स्क्रीन रखने के साथ आपको नई जगहें मिल सकतीं हैं। संतुष्टि के बाद आप इस सूची को मैसेजिंग सर्विस के द्वारा अपने मित्रों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और अपने मित्रों के साथ इस पर सलाह कर सकते हैं। गूगल ने इस फीचर को आज ही एड किया है।

इससे पहले गूगल ने भारत में बाढ़ का पूर्व अनुमान लगाने और लोगों की जान बचाने के लिए अहम कदम उठाते हुए 19 - पावर्ड फ्लड अलर्ट लांच किया। इसके अंतर्गत बेहतर फोरकास्ट मॉडल को तैयार किया गया है जो लोगों को बाढ़ आने पर गूगल पब्लिक अलर्ट्स के द्वारा पहले ही इसकी जानकारी देने में मदद करेगा। 

Pardeep