50वें पृथ्वी दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल

4/22/2020 1:28:48 PM

गैजेट डैस्क: 22 अप्रैल को हर साल दुनियाभर में पृथ्वी दिवस (Earth Day) मनाया जाता है। इस साल पृथ्वी दिवस की 50वीं एनिवर्सरी पर इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया है। इस डूडल में Google को पृथ्वी और पेड़ों से बनाया गया है। गूगल ने इस डूडल को पृथ्वी के छोटे जीवों में से एक 'मधुमक्खियों' को समर्पित किया है। इसमें एक प्ले बटन भी मौजूद है जिस पर क्लिक करते ही आपको एक वीडियो इंट्रो दिखाई पड़ता है। इसमें मधुमक्खियों के महत्व के बारे में बताया गया है। कुछ ही समय में एक गेम शुरू हो जाती है जिसमें यूजर को मधुमक्खी फूलों पर बैठानी है। गेम के दौरान मधुमक्खियों और पृथ्वी से जुड़ी कई नई जानकारियां भी मिलती हैं।

आखिर क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस

पर्यावरण की सुरक्षा के भाव से हर साल पृथ्वी दिवस या अर्थ डे मनाया जाता है। पहले तो साल में दो बार यानी 21 मार्च और 22 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता था लेकिन फिर साल 1970 में तय किया गया कि इसे हर साल 22 अप्रैल को ही मनाया जाएगा।

 


 

Hitesh