गूगल ने अपने डूडल में शामिल की नई मजेदार गेम, अब नहीं होंगे लॉकडाउन में बोर

4/27/2020 11:14:34 AM

गैजेट डैस्क: गूगल ने इस लॉकडाउन के चलते लोगों की बोरियत को दूर करने के लिए खास तरह की गेम को अपने डूडल में शामिल कर दिया है। आज का डूडल खासतौर से बच्चों के लिए तैयार किया गया है। डूडल में दिखाई जा रही इस गेम में एक बनी (खरगोश) है जिसे सारे गाजर कलेक्ट करने हैं। अपने हिसाब से प्लेयर बनी को कंट्रोल सकता है। इस गेम को नॉन-प्रोग्रामर्स भी आसानी से खेल सकते हैं।

इस लॉकडाउन के दौरान अगर आप घर में रह कर बोर हो गए हैं तो आप इस गेम को खेल सकते हैं। इस आसान गेम को गूगल डूडल टीम, गूगल ब्लॉकली टीम, और MIT स्क्रैच टीम ने मिलकर तैयार किया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static