भारत की पहली गायिका Gauhar Jaan की 145वीं बर्थ ऐनिवर्सरी के मौके पर गूगल ने बनाया डूडल

6/26/2018 10:26:59 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनैशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अाज पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार गौहर जान की 145वीं बर्थ ऐनिवर्सरी के मौके पर नया डूडल बनाया है। यह उन महान हस्तियों में से एक थी, जिन्होंने भारतीय संगीत को बुलंदियों पर पहुंचाया। गौहर पहली गायिका थी, जिन्होंने भारतीय संगीत इतिहास में अपने गाए गानों की रिकॉर्डिंग कराई थी। इसी कारण उन्हें भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार कहा जाने लगा था।

जन्मः

गौहर जान का जन्म 26 जून 1893 को आज़मगढ़ में हुआ था। गौहर जान ने भारतीय सिनेमा में अपना खूब नाम किया लेकिन, उनका असली नाम एंजलिना योवर्ड था। उनके पिता  इंजिनियर थे तो मां विक्टोरिया संगीत और डांस में प्रशिक्षित थीं। वहीं, 1879 में उसकी मां की शादी भी टूट गई, जिसके बाद वह बनारस अा गई। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदल दिया और नाम के साथ अपने बेटी का भी नाम भी बदल दिया। उन्होंने बेटी का नाम एंजेलिना से बदलकर गौहर जान रख दिया।

इसके अलावा गौहर ने अपने करियर में लगभग 20 भाषाओं में ठुमरी से लेकर भजन तक गाए। उन्होंने लगभग 600 गानों को रिकॉर्ड किया था। इतना ही नहीं, गौहर जान दक्षिण एशिया की पहली गायिका थीं जिनके गाने ग्रामोफोन कंपनी ने रिकॉर्ड किए थे और उन्हें गाने के 3000 रुपए दिए गए। वह हर गाने के लिए नए कपडे और जूलरी पहनती थी। आखिरी दिनों में गौहर जान बिल्कुल अकेली रह गईं थीं। उनके रिश्तेदारों तक ने उनकी सुधबुध नहीं ली थी।

Punjab Kesari