दुनिया की पहली महिला इंजीनियर की याद में Google ने बनाया खास Doodle

11/10/2018 11:20:18 AM

गैजेट डेस्क- टैक जायंट गूगल ने दुनिया की पहली महिला इंजीनियर एलिसा लेओनिडा जमफिरेसको की 131वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक खास डूडल बनाया है। Elisa का जन्म 10 नवंबर, 1887 को हुआ था। 1993 में राजधानी Bucharest में उनके देश ने उनके नाम पर एक सड़क का नाम रखकर उन्हें सम्मानित किया गया। एलिसा जनरल एसोसिएशन ऑफ रोमानियन (AGIR) की मेंबर थीं और साथ ही रोमानिया के जियोलॉजिकल इस्टीट्यूट में प्रयोगशाला को चलाया। उन्होंने कई आर्थिक अध्ययनों का निरीक्षण किया जिसने रोमानिया को कोयला, शेल, प्राकृतिक गैस, क्रोमियम, बॉक्साइट और तांबा जैसे प्राकृतिक संसाधनों शामिल थे।

डूडल

गूगल ने अपने इस डूडल में Elisa Leonida Zamfirescu की एक पिक्चर को दिखाया है। इसके अलावा डूडल में कई प्राकृतिक संसाधनों को भी दिखाया गया है। डूडल पर क्लिक करते ही आपको Elisa Leonida Zamfirescu से जुड़ी कई जानकारी मिल जाएंगी।

करियर

एलिसा का पढ़ाई और सफलता की राह आसान नहीं थी। उन्हें करियर के संघर्ष के दौरान कई परेशानियों से जूझना पड़ा था। एलिसा जब वह आगे पढ़ाई यानी हायर एजुकेशन के लिए आवेदन करने गई तो उन्हें लिंग भेदभाव का शिकार होना पड़ा। दरअसल लड़की होने के कारण उनका आवेदन रद्द कर दिया गया था। इसके बाद एलिसा ने जर्मनी की रॉयल टेक्निकल एकेडमी में एडमिशन के लिए अप्लाई किया, जहां साल 1909 में उनका आवेदन स्वीकार कर लिया गया। बता दें कि 5 नवंबर 1973 में रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में Elisa का देहांत हो गया।

Jeevan