चांद पर पहले कदम को पूरे हुए 50 साल, गूगल ने बनाया Apollo 11 मून मिशन का डूडल

7/19/2019 11:06:03 AM

गैजेट डैस्क : Apollo 11 मून मिशन यानी इंसान का चांद पर पहला कदम रखना एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि थी जिसे अब 50 साल पूरे हो गए है। 50वीं सालगिरह के मौके पर गूगल ने अपने होमपेज पर खास डूडल को शोकेस किया है। इस डूडल पर दिखाए गए प्ले बटन पर क्लिक करने पर एनिमेटेड वीडियो शुरू होती है जिसमें अपोलो 11 मून मिशन का सफर दिखाया गया है। वहीं इसकी जानकारी भी दी गई है कि यह मिशन कैसे पूरा हुआ था। 

  • इस मिशन के दौरान नासा ने माइकल कोलिन्स कमांड मॉड्यूल को चांद पर पहुंचाया था। जिसके बाद नील आर्मस्ट्रांग और एडविन बज एल्ड्रिन चांद की सतह पर कदम रखने वाले पहले इंसान बने थे। करीब साढ़े चार मिनट लंबे वीडियो में अपोलो 11 मिशन का सफर व कोलिन्स की आवाज में मिशन से जुड़ी जरूरी बातों को आप सुन सकेंगे। 

 

आपको बता दें कि 16 जुलाई 1969 को अपोलो 11 का सफर शुरू हुआ था। करीब 3,86,242 किलोमीटर का सफर तय कर चुके कमांड मॉड्यूल को कोलिंस ने पहले चांद से 60 मील (लगभग 96 किलोमीटर) दूर कक्षा में स्थापित किया था। अगले दिन आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन ने चांद की सतह पर कदम रखने के मिशन के अगले पड़ाव को पूरा किया था।

कई चुनौतियां आई थी सामने

इस दौरान 13 मिनट के लिए लूनार मॉड्यूल को चांद पर लैंड करवाने के दौरान भी कई चुनौतियां सामने आईं। इस दौरान कम फ्यूल, लैंडिंग साइट पर पत्थर पड़े होने और उसके ऊबड़-खाबड़ होने के चलते कम्प्यूटर प्रोग्राम लैंडिंग को रद्द करने के संकेत दे रहा था, लेकिन यह मिशन और लैंडिंग दोनों सफल रहे थे। 

Hitesh