Stephen Hawking के जन्मदिन पर Google ने बनाया शानदार डूडल, वीडियो में दिखाई पूरी जर्नी

1/8/2022 11:17:39 AM

गैजेट डेस्क: कॉस्मोलॉजिस्ट, ऑथर और वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के 80वें जन्मदिन के खास अवसर पर गूगल ने शानदार डूडल बनाया है। इसमें एक वीडियो के जरिए स्टीफन हॉकिंग के पूरे जीवन को दर्शाया गया है। इसके अलावा उनके द्वारा किए गए कार्य की झलक भी इस वीडियो में मिलती है।


आपको बता दें कि स्टीफन हॉकिंग का जन्म इंग्लैंड के शहर ऑक्सफोर्ड में हुआ था। उन्हें 21 साल की उम्र में एक न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी का पता चला, जिसने उन्हें धीरे-धीरे व्हीलचेयर तक पहुंचा दिया। इसी बीमारी की वजह से उन्होंने अपनी बोलने की क्षमता को खो दी थी। इसके बाद वे स्पीच-जनरेटिंग डिवाइस के माध्यम से संवाद कर पाते थे। Google ने उन्हें "इतिहास के सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिक दिमागों में से एक" के रूप में वर्णित किया है।

पढ़ाई की बात की जाए तो हॉकिंग ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी प्राप्त की थी। वह ब्लैक होल के प्रति जुनूनी थे और उन्होंने 1974 में पाया था कि ब्लैक होल से बचा जा सकता है।

Content Editor

Hitesh