गूगल ने डॉक्टर वर्जीनिया ऐपगार के 109वें जन्मदिन पर बनाया नया डूडल

6/7/2018 9:39:48 AM

जालंधरः अमरीका की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज  एनेस्थिसियॉलॉजिस्ट डॉक्टर वर्जीनिया अपगार के 109वें जन्मदिन पर नया डूडल बनाया है। इस डूडल में डॉक्टर वर्जीनिया को एक लेटर पैड और पेन पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसमें वह डूडल में बने एक नवजात शिशु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नोट कर रही हैं।

 

PunjabKesari

 

डॉक्टर वर्जीनिया अपगार:

वर्जीनिया अपगार का जन्म 7 जून 1909 को हुआ था। उनका शुरुआती जीवन अमेरिका के न्यू जर्सी में बीता। उनका परिवार म्यूज़िक का शौकीन था। उनके परिवार में आईं कई सारी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते उनकी रुचि मेडिसिन और साइंस की तरफ हो गई। आपको बता दें कि डॉक्टर वर्जीनिया प्रतिष्ठित कोलंबिया यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ फिज़िशियंस एंड सर्जंस में प्रोफेसर बनने वाली पहली महिला थी। यह उपलब्धि उन्हें 1949 में मिली। 

 

PunjabKesari

 

1950 के दौरान डॉक्टर अपगार और उनके साथियों ने अमेरिका में शिशु मृत्यु दर के बढ़ने के दौरान कई हजार नवजात बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में पता लगाया। 1972 में डॉक्टर वर्जीनिया ने 'Is My Baby All Right?' नाम से एक किताब लिखने में अपना योगदान दिया। इस किताब में जन्म के दौरान होने वाली समस्याएं और उनके समाधान को स्पष्ट किया गया है। 1974 में डॉक्टर वर्जीनिया ऐपगार की मृत्यु हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

static