गूगल ने Fifa World Cup 2018 के आठवें दिन पर बनाया शानदार डूडल

6/21/2018 10:21:25 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनैशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने Fifa World Cup 2018 के आठवें दिन पर नया शानदार डूडल बनाया है। इस डूडल में फुटबॉल प्रेमी एक साथ 6 देशों के फुटबॉल कल्चर के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा बनाए गए इस डूडल में ग्रुप सी और ग्रुप डी की 6 टीमों को दर्शाया गया है, जिनमें रूस, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, पेरू, अर्जेंटीना और क्रोएशिया की टीमें शामिल है। जब हम इस डूडल पर क्लिक करते है तो यह एक से दूसरे देश के अाइकन पर स्लाइड हो जाता है।

 

Image result for fifa-world-cup-2018-day-8-google-doodle 

इस डूडल में हर अाइकन देश के फुटबॉल कल्चर के बारें में बताता है कि वहां के लोगों के लिए फुटबॉल क्यों सबसे अलग है और दिलचस्प खेल है। जानकारी के लिए बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2018 की शुरूअात 14 जून से हुई थी। 14 जून से अाज तक गूगल हर रोज खास डूडल बना रहा है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 मॉस्को के लुज़निकी स्टेडियम (Luzhniki Stadium) में 15 जुलाई तक चलेगा। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static