गूगल क्रोम ब्राउजर में सामने आई सुरक्षा खामी, कम्पनी जारी करेगी अपडेट

4/20/2020 6:46:43 PM

गैजेट डैस्क: अगर आप भी गूगल के क्रोम वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। गूगल ने एक सिक्यॉरिटी वार्निंग का पता लगने के बाद इसे ठीक कर क्रोम ब्राउजर के लिए अपडेट जल्द जारी करने की बात कही है। कम्पनी ने कहा है कि इस अपडेट में सिक्यॉरिटी को फिक्स किया गया होगा।

गूगल के क्रोम ब्राउजर वर्जन 81.0.4044.113 को विंडोज, मैक और लाइनैक्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। यह सिक्योरिटी अपडेट फिक्स और रिवॉड्स के साथ आएगा। गूगल ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि नए अपडेट को आने वाले दिनों या कुछ हफ्तों के अंदर रोलआउट कर दिया जाएगा।

इस तरह कर सकते हैं अपडेट

क्रोम ब्राउजर में सबसे ऊपर दांयें कोने में दिए तीन वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक कर आप अपना गूगल क्रोम वर्जन अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें Help >> About में जाना होगा।

आपको बता दें कि इस अपडेट के साथ यूजर्स किसी ग्रुप के हेडर, ग्रुप नाम आदि को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। यूजर अपनी सुविधा के हिसाब से दो ग्रुप को मर्ज या अनग्रुप भी कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static