गूगल ने किया अपने क्रोम ब्राउज़र के लोगो में बदलाव

2/7/2022 11:07:28 AM

गैजेट डेस्क: अगर आप भी गूगल के क्रोम ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए ही है। गूगल ने क्रोम ब्राउज़र लोगों में हल्का सा बदलाव कर दिया है। अगर आप अब इस लोगों को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि नए लोगो में ज्यादा ब्राइट कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें दिखने वाले ब्लू सर्कल को भी ज्यादा बड़ा किया गया है। इसमें कोई शैडो देखने को नहीं मिली है।

आपको बता दें कि गूगल क्रोम में 8 साल बाद यह बदलाव किया गया है। गूगल क्रोम के डिजाइनर Elvin Hu ने कहा है कि नया आइकन जल्द सभी डिवाइसिस के लिए रोलआउट हो सकता है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने नए लोगो को काफी सिंपल बना दिया है। इसमें शैडो को हटा दिया गया है। साथ ही ब्राइट कलर का इस्तेमाल किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

static