महान फ्रेंच कलाकार Moliere की याद में गूगल ने बनाया Doodle

2/10/2019 11:44:05 AM

गैजेट डेस्क- टेक जांयट गूगल ने फ्रेंच एक्टर और प्लेराइटर Moliere की याद में शानदार डूडल बनाया है। आज फ्रेंच कॉमेडी के सभी महान लेखकों में इनका नाम लिया जाता है। मोलियरे का असली नाम जीन-बाप्टिस्ट पोक्युलीन था और उनका जन्म 15 जनवरी 1622 को पेरिस में हुआ था। Moliere ने आज 10 फरवरी 1673 को ही को ही अपने आखिरी नाटक का प्रीमियर किया था, जिसका नाम Le Malade Imaginaire (The Imaginary Invalid) था।

कई बार उनके प्ले के कारण उन्हें कोर्ट के बैन का सामना भी करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वह समाज में फैली कुरितियोंं पर लगातार अपने प्ले के जरिए सटीक टिप्पणियां किया करते थे। Moliere के पिता एक सफल फर्निचर बनाने वाली कंपनी के मालिक थे, लेकिन उन्होंने फैमिली बिजनेस में जाने से मना करते हुए 1640 में थिएटर से अपनी शुरुआत की।

खास डूडल

Moliere ने अपने आखिरी नाटक का प्रीमियर इस नाटक में उन्होंने मेडिकल प्रोफेशन पर व्यंग कसा था। इसके अलावा भी गूगल ने अपने आज के डूडल में मोलियरे के कुछ और प्रसिद्ध नाटकों का खास जिक्र किया है जिनमें स्कूल फॉर वाइव्स, डॉन जुअन और द माइजर शामिल है।

Jeevan