गूगल ने इन दो स्मार्ट टीवी ऐप्स पर लगाया बैन, आप भी तुरंत कर दें डिलीट

11/15/2021 12:55:16 PM

गैजेट डेस्क: एंटीवायरस निर्माता कंपनी Kaspersky ने मैलवेयर से प्रभावित ऐप्स की एक लिस्ट जारी की थी जिसके बाद अब गूगल ने दो स्मार्ट टीवी ऐप्स को बैन कर दिया है, जिनके नाम Smart TV remote और Halloween Coloring हैं। इन दोनों ऐप्स को गूगल द्वारा प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि गूगल अपने प्ले स्टोर से अक्सर मैलवेयर वाली ऐप्स को डिलीट करती रहती है और ये दोनों ऐप्स भी इसी अभियान का ही हिस्सा हैं। इनमें से पहली स्मार्ट टीवी रिमोट ऐप को 1,000 से भी अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

कैस्परस्काई की सिक्योरिटी एनालिस्ट Tatyana Shishkova ने एक ट्विट कर बताया है कि इन ऐप्स में ट्रोजन जोकर मैलवेयर इंस्टाल्ड है। जानकारी के लिए बता दें कि Joker मैलेवयर यूजर की बिना जानकारी के प्रीमियम सर्विस एक्टिव कर देता है।


अगर आप इन दोनों ऐप (Smart TV remote और Halloween Coloring) में से किसी का भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन्हें तुरंत डिलीट करें।

 

 

 

Content Editor

Hitesh