गूगल ने अब्राहम ओर्टेलियस के याद में बनाया ऐनिमेटेड डूडल

5/20/2018 9:54:33 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनैशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अाज डूडल मे करीब 400 साल पहले, 20 मई 1570 को बनाए गए दुनिया के पहले मॉडर्न मानचित्र को दिखाया गया है। इस मानचित्र को एटसल 'Theatrum Orbis Terrarum' के नाम से पब्लिश किया था। इसको अब्राहम ओर्टेलियस ने बनाया था इसलिए अाज उनकी याद में गूगल ने नया डूडल बनाया है। गूगल ने ऐनिमेटेड डूडल के जरिए ओर्टेलियस को श्रद्धांजलि दी है। 

 

अब्राहम ओरटेलियस का जन्मः 

अब्राहम ओरटेलियस का जन्म 4 अप्रैल 1527 को एंटवर्प, बेल्जियम में हुआ था। अब्राहम दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने एटलस की कल्पना की हो। आज के समय में देखी जाने वाले एटसल अब्राहम के दिमाग का नतीजा है। एटलस को बनाने के लिए उन्होंने कई भौगोलिक मानचित्रों को बनाया था।

 

साल 1622 में प्रकाशित हुआ था पहला संस्करणः

16वीं सदी में 53 मैप्स वाले एटलस का पहला एडिशन आना बहुत महत्वूर्ण था। दुनिया के इन नक्शों की मदद से नई खोज और बातचीत के नए रास्ते खुले। 1622 में 167 मैप्स वाला आखिरी एडिशन एटलस पब्लिश किया गया था। एनिमेटेड डूडल में ऑर्टेलियस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा पहले कार्टोग्राफरों में से एक" मूल मानचित्रों के रचनाकारों को लगातार स्रोतों और नामों को जोड़ने के लिए याद करता है। 

 

कई भाषाएं बोल सकते थे अब्राहमः

अब्राहम ओरटेलियस को कई भाषाओं का ज्ञान था। उन भाषाओं में डच, ग्रीक, लैटिन, इतालवी, फ्रेंच, स्पेनिश और कुछ जर्मन और अंग्रेजी जैसे भाषाएं शामिल थी।  

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static