2 अरब क्रोम यूजर्स के लिए गूगल ने जारी किया नया अपडेट

4/21/2020 3:47:11 PM

गैजेट डैस्क: अगर आप भी गूगल के क्रोम वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। गूगल ने एक सिक्यॉरिटी वार्निंग का पता लगने के बाद इसे ठीक कर क्रोम ब्राउजर के लिए अपडेट जारी कर दिया है। कम्पनी ने कहा है कि इस अपडेट में बग को फिक्स किया गया है।

  • गूगल के क्रोम ब्राउजर वर्जन 81.0.4044.113 को विंडोज, मैक और लाइनैक्स के लिए रोलआउट किया गया है। गूगल ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि क्रोम में बग आने की वजह से यूजर्स के डाटा पर खतरा मंडराने लगा था, ऐसे में अब इस अपडेट को रोलआउट किया गया है। क्रोम का नया अपडेट आने वाले दिनों में सभी यूजर्स को मिलेगा।

इस तरह कर सकते हैं अपडेट

क्रोम ब्राउजर में सबसे ऊपर दांयें कोने में दिए तीन वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक कर आप अपना गूगल क्रोम वर्जन अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको Help >> About में जाना होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static