Geneva Motor Show 2018: हुंडई ने शोकेस की नई Santa Fe SUV
3/12/2018 10:27:47 AM

जालंधरः दक्षिण कोरियाई की बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कम्पनी हुंडई ने 2018 जेनेवा मोटर शो में नई जनरेशन की Santa Fe SUV को शोकेस किया है। इस चौथी जनरेशन की कार को कम्पनी ने नए डिजाइन से बनाया है जो कुछ हद तक 2017 में कम्पनी द्वारा लॉन्च की गई हुंडई कोना की तरह लगती है। इस SUV को 5 सीटर व 7 सीटर आप्शन्स में उपलब्ध करने की जानकारी दी गई है।
नई फीचर्स
इस SUV में 19 इंच साइज के बड़े अलॉय व्हील्स, LED हैडलैम्प्स व रियर स्पोइलर लगा है जो कार को मस्कुलर लुक दे रहा है। इंटीरियर की बात की जाए तो इसमें 7 इंच का वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें इंच का टचस्क्रीन इनफोटेंनमेंट सिस्टम लगा है जो एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यात्री की सुरक्षा के लिए SUV में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं जो दुर्घटना होने पर मुसाफिर की जान तक बचा सकते हैं।
इंजन ऑप्शन्स
इस SUV को 2 पेट्रोल व 3 डीजल इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध किया जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट्स में 2.0L T-GDI और 2.4L GDI इंजन ऑप्शन्स मिलेंगी वहीं डीजल वेरिएंट्स में 2.0L, 2.2L CRDi और 2.0L इंजन का विकल्प मिलेगा। कम्पनी ने जेनेवा मोटर शो में बताया है कि इसे 6 स्पीड मैनुअल व 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में वर्ष 2019 यूरोपीय बाजार में उतारा जाएगा।