Geneva Motor Show 2018: फेरारी ने मचाया इवेंट में तहलका, लॉन्च की 2 करोड़ 38 लाख की पावरफुल सुपरकार

3/12/2018 1:57:30 PM

जालंधरः 2018 जेनेवा मोटर शो में इतालवी स्पोर्ट्स कार निर्माता कम्पनी फेरारी ने अपनी सबसे बेहतरीन कार 488 Pista को पहली बार लोगों के सामने शोकेस किया है। फेरारी ने इसमें अब तक का सबसे बेहतरीन V8 इंजन लगाया है जो बेमिसाल पावर पैदा करता है। यह कार कम समय में तेजी से रप्तार पकड़े इसके लिए फेरारी ने इसमें कार्बन फाइबर से बनाई गई हुड, बम्पर्स और रियर स्पोयलर लगाया है।  इसके अलावा टायरों में भी कार्बन फाइबर का उपयोग किया गया है जिससे इनके वजन को भी 40 प्रतिशत तक कम करने में कम्पनी को सफलता मिली है। इस पावरफुल स्पोर्टस कार को सबसे पहले इटली में 296,000 यूरो (लगभग 2 करोड़ 36 लाख) में उपलब्ध किया जाएगा। 

 

711 हार्सपावर की ताकत

488 Pista स्पोर्टस कार में 3.9 लीटर बाईटर्बो V8 इंजन लगा है जो 711 हार्सपावर (लगभग 530 किलोेवॉट) की पावर व 770 नियूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस इंजन को 7 स्पीड ड्यूल क्लच गेयरबॉक्स से लैस किया गया है।

 

बेहतरीन प्ररफोर्मेंस 

- यह कार 2.85 सेकेंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है। 
- 0 से 200 km/h की स्पीड पकड़ने में इसे 7.6 सैकेंड का समय लगता है
- ब्रेक लगाने पर यह कार 29.5 मीटर में ही रुक जाती है।
- इसकी अधिक्तम रफ्तार 340 km/h की बताई गई है।

Eva