Gboard एप्प हुआ अपडेट, शामिल हुई 20 नई भाषाएं
3/10/2018 1:09:37 PM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अपने कीबोर्ड एप्प Gboard के लिए नया अपडेट जारी किया गया है। इस अपडेट के तहत अब यह एप 20 नई भाषाओं को सपोर्ट करने लगेगा, जिनमें मालवी, निमाडी, लंबाडी और कांगड़ी जैसी भाषाएं शामिल हैं।
बता दें कि इस एप्प में सर्च का विकल्प गूगल कीबोर्ड में ऊपर की तरफ दिया गया है। मिसाल के रूप में यूजर को इंटरनेट पर किसी विशेष वस्तु या जगह के बारे में खोजना है तो वह कीबोर्ड पर बटन के ऊपर की ओर दिए गए गूगल के निशान पर क्लिक करें।
इसके बाद बटन के ऊपर की तरफ खुद-ब-खुद एक सर्च स्क्रीन नजर आ जाएगी। इसमें कुछ भी सर्च कर उस कंटेंट को किसी भी यूजर को बिना कॉपी पेस्ट किए भेजा जा सकता है। इस एप्प को डाउनलोड करने के बाद फोन के उन सभी एप्प में गूगल सर्च की सुविधा इस्तेमाल की जा सकती हैं जहां टाइपिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।