Grindr को चीन में लगा झटका, ऐप स्टोर से हटाई गई यह ऐप

2/2/2022 11:14:28 AM

गैजेट डेस्क: चीन में लम्बे समय से विवादों का विषय रही Grindr ऐप को अब चाइनीज सरकार ने ऐप स्टोर से हटवा दिया है। इस गे डेटिंग ऐप को हटाना चाइनीज सरकार के कंटेंट मॉनिटरिंग कैंपेन का हिस्सा बताया जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन में समलैंगिक विवाह अवैध है और LGBTQ को लेकर भी विवाद होता है। फिल्मों में समलैंगिक रोमांस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। एप्पल का कहना है कि Grindr ऐप को ऐप स्टोर से हटा दिया गया है और इसे इसके डेवलपरों ने ही हटाया है।  

 

Content Editor

Hitesh