Garmin ने भारत में लांच किया अपना नया फिटनेस बैंड

3/19/2018 8:55:15 PM

जालंधर- भारत में Garmin का नया Vivofit 4 फिटनेस बैंड लांच हो गया है, जिसे अमेजन इंडिया की साइट से 4,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। बैंड की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है जो कंपनी के दावे के मुताबिक एक साल से ज्यादा चलेगी। इसके अलावा इसमें बिल्ट इन ऑलवेज ऑन डिस्प्ले भी दिया गया है। कंपनी ने अपने इस बैंड को ब्लैक, व्हाइट और ब्लैक स्पेकल कलर ऑप्शन में उपलब्ध किया है।

 

PunjabKesari

 

स्पेसिफिकेशन्स 

Garmin Vivofit 4 में एक कॉइन सेल बैटरी और सनलाइट-विजिबल, ट्रांसफ्लेक्टिव, 8-कलर मेमोरी-इन-पिक्सल (MIP ) डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले से टाइम, डेट, टाइमर और स्टेप काउंटर जैसे फीचर्स को एक्सेस किया जा सकता है. साथ ही यहां मौसम की जानकारी भी ली सकती है। इस बैंड के जरिए एक्टिविटी जैसे रनिंग, वाकिंग, बाइकिंग और स्विमिंग को भी ट्रैक किया जा सकता है।

 

PunjabKesari

 

इसके अलावा बैंड से एक बटन दबाकर गलत जगह पर रखे गए फोन को भी खोजा जा सकता है। इस बैंड में Garmin का Move IQ फीचर भी दिया गया है जिसकी मदद से रिस्टबैंड यूजर्स के मूवमेंट में बदलाव की पहचान कर लेता है और खुद ही अलग-अलग एक्टिविटीज को क्लासिफाई कर लेता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static