लीक हुई Galaxy S22 सीरीज की तस्वीर, जानें कब होगी लॉन्चिंग और क्या मिलेगा इसमें खास

11/8/2021 4:53:18 PM

गैजेट डेस्क: दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी सैमसंग जल्द ही अपनी नई Galaxy S22 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत लाए जाने वाले बेस मॉडल की तस्वीर लीक हुई है, जिसमें S Pen का स्लॉट देखा जा सकता है। Jon Prosser नाम के एक टिस्प्टर ने Galaxy S22 की कुछ डिटेल्स भी शेयर की हैं जिनमें बताया जा रहा है कि Galaxy S22 सीरीज के तहत Galaxy S22, S22+ और Galaxy S22 Ultra लॉन्च किए जाएंगे। इन तीनों में से Galaxy S22 Ultra सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा।

Galaxy S22 Ultra में मिलेंगे ये फीचर्स

  • इस सीरीज में कर्व्ड डिस्प्ले, पंचहोल सेल्फी कैमरा और 6.8 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलेगी। ये डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रैश रेट को सपोर्ट करेगी।
  • इसमें क्वाड रियर कैमरा सैटअप मिलेगा जिसमें मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा वहीं दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और तीसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा, चौथे लेंस के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Jon Prosser ने एक ट्वीट में लॉन्च की टाइमलाइन भी बताई है। इनके मुताबिक सैमसंग 4 जनवरी 2022 को Unpacked इवेंट को आयोजित करेगी।
  •  इस दौरान Galaxy S21 FE लॉन्च किया जाएगा इस सीरीज की बिक्री 11 जनवरी से शुरू होगी।  

 

Content Editor

Hitesh