20 फरवरी को सैमसंग Galaxy Unpacked इवेंट में पेश करेगी Galaxy S10

1/11/2019 4:03:30 PM

गैजेट डेस्क- Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 अगले महीने 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित इवेंट के दौरान लांच किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कंपनी अगले महीने Galaxy Unpacked 2019 इवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस इंवेट में Galaxy S10+, Galaxy S10 Lite और 5 जी सपोर्ट वाले गैलेक्सी एस10 वेरिएंट को भी उतारा जा सकता है। इसके अलावा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन से भी पर्दा उठ सकता है। इसे Galaxy Fold या फिर Galaxy F नाम से पेश किया जा सकता है। 

Galaxy Unpacked 2019 इवेंट

जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय समयानुसार Galaxy Unpacked इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 फरवरी की मध्यरात्रि (सुबह 12:30 बजे, 21 फरवरी) पर होगी। वहीं मीडिया इनवाइट के अलावा कंपनी ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट को भी पोस्ट किया है जो इस बात की और इशारा कर रहा है कि कंपनी फोल्डेबल और 5 जी स्मार्टफोन पर काम कर रही है। 


फोल्डेबल स्मार्टफोन 
Samsung ने पिछले साल डेवलपर कॉन्फ्रेस के दौरान इस बात की और इशारा दिया था कि कंपनी अपने आगामी स्मार्टफोन में इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले पैनल दे सकती है। यह हैंडसेट वन यूआई पर आधारित एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसके साथ ही Huawei, LG, Oppo और Xiaomi भी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर काम कर रही हैं।

Jeevan