फोर्ड ने जारी किया Shelby मस्टैंग GT500 का टीजर

3/19/2018 5:49:41 PM

जालंधर- अमरीकी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड ने नई शेलबाइ मस्टैंग जीटी500 को टीज किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी नई मस्टैंग जीटी500 को 2019 में लांच करेगी। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर इमेज में नई शेलबाइ की फ्रंट ग्रिल दिखाई दे रही है जिसमें ज्यादा एयर इनटेक्स दिया गया है। माना जा रहा है कि फोर्ड Shelby मस्टैंग GT500 का मुकाबला BMW 6 सीरीज ग्रान टूरिज्मो से होगा।

 

फीचर्स 

कंपनी अपनी इस नई कार में सुपरचार्ज्ड वी8 इंजन देगी जो 700 हॉर्सपावर जनरेट करता है। हालांकि इसके डिसप्लेसमेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन कंपनी इसमें 5.2 लीटर वी8 इंजन दे सकती है।इसके अलावा कार में इसमें बल्गिंग फेंडर्स दिए गए हैं और शेलबाइक मस्टैंग जीटी500 में ज्यादा बड़े टायर्स दिए जा सकते हैं। यह कंपनी की पावरफुल प्रोडक्शन कार होगी जिसमें ब्लू ओवल बैज दिया जाएगा। बता दें कि इस कार की पूर्ण रुप से जानकारी तो इसके लांच होने के बाद ही पता चल सकेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static