बिक्री के लिए उपलब्ध हुअा फ्लिपकार्ट Billion Capture+ स्मार्टफोन
11/15/2017 11:14:36 AM
जालंधरः ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अाज अपने Billion Capture+ स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर से फ्लिपकार्ट पर बिक्री केे लिए उपलब्ध करवा दिया है। कंपनी ने Billion Capture+ स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया था। पहले वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है। जबकि, दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी ,जिसकी कीमत 12,999 रुपए होगी। इन दोनों वेरिएंट को Mystic ब्लैक और Desert गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
बिलियन कैप्चर+ के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसैसर |
रैम | 3GB/4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB/64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 128GB |
रियर कैमरा | 13MP(आरजीबी)/13MP(मोनोक्रोम) |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1.2नॉगट |
बैटरी | 3500mAh |