Fitbit ने भारत में उतारे चार नए वियरेबल डिवाइस, जाने कीमत और फीचर्स

3/8/2019 1:36:44 PM

गैजेट डेस्क- अमरीकी वियरेबल डिवाइस निर्माता कंपनी Fitbit ने भारत में Fitbit Versa एडिशन लाइट स्मार्टवॉच, Inspire HR, Fitbit Inspire और Fitbit Ace 2 स्मार्टबैंड को लांच कर दिया है। माना जा रहा है कि कंपनी अपने इन चार डिवासिस के जरिए भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश है। आइए जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में...

Fitbit Versa Lite 
Versa Lite स्मार्टवॉच उन लोगों के लिए है जो अपनी डेली एक्टिविटी, स्लीप पैटर्न और हार्ट रेट को डेली मॉनिटर करना चाहते हैं। इसके अलावा इसमें काउटिंग फ्लोर जैसी एक्टिविटी को भी ट्रैक किया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टवॉच को 15,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। 

Fitbit Ace 2

भारत में Fitbit Ace 2 को 6,999 रुपए की कीमत में लांच किया गया है। Ace 2 को दो कलर में अनाउंस किया गया है। इसमें Watermelon/Teal और Night sky/Neon कलर वेरिएंट शामिल हैं। इसे खासतौर पर बच्चों को देखते हुए तैयार किया गया है। यह डिवाइस वॉटर रेसिस्टेंट हैं।

Fitbit Inspire और Inspire HR 
ये डिवाइस Zip, Flex 2, High और High HR को रिप्लेस करेगा। Fitbit Inspire को 6,999 रुपए की कीमत में लांच किया गया है। इसके अलावा Inspire HR को 8,999 रुपए की कीमत में लांच किया गया है। Inspire HR से आप हार्ट रेट को मॉनिटर कर सकते हैं। आप इन बैंड्स को आसानी से एप के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं।

Jeevan