पहली बार टॉप 10 ग्लोबल ब्रांड की लिस्ट में शामिल हुई Facebook

9/25/2017 3:45:22 PM

जालंधर- दिग्गज सोशल नेटवर्किंगन साइट फेसबुक ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। जिसमें फेसबुक पहली बार टॉप 10 ग्लोबल ब्रांड की लिस्ट में शामिल हुई है। इंटरब्रांड की 25 सितंबर को जारी हुई 18वीं एनुअल ग्लोबल ब्रांड रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के सबसे मूल्यावान ब्रांड की लिस्ट में फेसबुक का 8वां स्थान है।


इस लिस्ट में पिछले साल के मुकाबले फेसबुक में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखी गई है। फेसबुक की वेल्यू में 48 फीसदी का इजाफा आया है, जबकि अमेजन की ब्रांड वेल्यू में 29 फीसदी का इजाफा हुआ है।


लिस्ट    

1.    Apple     
2.    Google    
3.    Microsoft     
4.    Coca-Cola     
5.    Amazon    
6.    Samsung    
7.    Toyota    
8.    Facebook    
 9.    Mercedes-Benz    
10.    IBM    

एप्पल टॉप पर

इस लिस्ट में एप्पल टॉप पर है जबकि गूगल का दूसरा स्थान है। रिपोर्ट का कहना है कि एप्पल पिछले पांच सालों से ग्लोबल ब्रांड रिपोर्ट में टॉप पर बना हुआ है, जबकि गूगल ने चार सालों से दूसरा स्थान बरकरार रखा है। इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट तीसरे नंबर पर और कोका-कोला चौथे नंबर पर है। 

 

बढ़ा अमेजन का दबदबा

इस लिस्ट में अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का दबदबा बढ़ा है। सैमसंग को पछाड़कर अमेजन लिस्ट में पांचवे नंबर पर बरकरार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static