2000 रुपये से भी कम कीमत में Fire-Boltt ने लॉन्च की नई निंजा प्रो मैक्स स्मार्टवॉच

2/11/2022 6:22:35 PM

गैजेट डेस्क: फायर-बोल्ट ने अपनी अल्ट्रा-थिन स्मार्टवॉच निंजा प्रो मैक्स को लॉन्च कर दिया है। इसे 8 कलर ऑप्शन्स (ब्लैक, येलो, ब्लू, शैम्पेन गोल्ड, पिंक गोल्ड, रेड नेवी, रोज़ गोल्ड और ऑलिव) के साथ लाया गया है। इस स्मार्टवॉच में 1.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलती है और इसमें सिलिकॉन स्ट्रैप दिया गया है जो घड़ी को कलाई पर पहनने के बाद बेहद आरामदायक महसूस करवाता है। फायर-बोल्ट निंजा प्रो मैक्स 1,899 रुपये की शुरुआती कीमत पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध की गई है।

आपको बता दें कि निंजा प्रो मैक्स को IP67 वाटरप्रूफ रेजिस्टेंस रेटिंग प्राप्त है। इस स्मार्टवॉच में 27 बिल्ट इन स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें हेल्थ से संबंधित भी कुछ फीचर्स मिलते हैं। ये स्मार्टवॉच व्यायाम के दौरान हार्ट बीट में बदलाव का डेटा शो करती है। Ninja Pro Max में 200mAh की बैटरी मिलती है, जो 8 दिनों के सामान्य उपयोग और 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है।

फायर-बोल्ट के सह-संस्थापक आयुषी और अर्नव किशोर ने इसे लॉन्च करते हुए कहा है कि उपयोगकर्ता निंजा प्रो मैक्स के साथ अपनी शारीरिक स्थिति को समझने और अपने स्वास्थ्य को मजबूती से नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। यह नींद को ट्रैक करती है और इसमें मेडिटेटिव ब्रीथिंग का फीचर्स भी दिया गया है। आप इस स्मार्टवॉच के जरिए अपने फोन के मैसेज और नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं।

 

Content Editor

Hitesh