Father's Day 2018: गूगल ने खास थीम पर बनाया शानदार डूडल

6/17/2018 11:46:58 AM

जालंधर- अाज के दिन यानी 17 जून को पूरे विश्व में Father's Day मनाया जा रहा है। वहीं टैक जायंट गूगल ने फादर्स डे के मौके पर आज रंग-बिरंगा डूडल बनाया है। अपने इस डूडल में गूगल ने रंग बिरंगे हाथ के 6 पंजों को डायनासोर के रूप में दिखाया है। इस पर क्लिक करते ही फादर्स डे की स्टोरीज का पेज खुल जाता है। बता दें कि इस साल के फादर्स डे वाले गूगल डूडल की खास बात यह है कि इस डूडल को गूगल ने मदर्स डे वाले डूडल की थीम पर ही बनाया है। मदर्स डे का गूगल डूडल भी कुछ इसी तर्ज पर था जिसमें हाथ के पंजों को डायनासोर के रूप में दिखाया गया था। 

 

फादर्स डे का इतिहास 

अापको जानकारी के लिए बता दें कि 1966 से Father's Day को अाज ही के दिन मनाया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 1966 को अमरीका के राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इसे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया था। वहीं 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा इस दिन यूनाइटेड स्टेट्स में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी।

 

PunjabKesari

 

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि पहली बार फादर्स डे अमरीका के पश्चिम वर्जीनिया में 5 जुलाई 1908 को मनाया गया था। दरअसल, इससे पहले 6 दिसंबर 1907 को पश्चिम वर्जीनिया के मोनोंगाह की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ था और इस हादसे के बाद करीब 1000 बच्चों ने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static