फेसबुक पर फैल रहा BFF लिखने से अकाउंट सेव होने का फेक मैसेज, जानें सच

3/23/2018 12:10:33 PM

जालंधरः फेसबुक पर एक संदेश वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि अगर अाप पोस्ट के कॉमेंट में 'BFF' लिखते है और वह हरा हो जाता है तो समझिए कि आपका अकाउंट सेफ है। वहीं, अगर उसका रंग नहीं बदलता तो अापका अकाउंट खतरें में है तो अापको तुरंत पासवर्ड बदल लेना चाहिए। अापको बता दें कि ये खबर पूरी तरह से गलत है। फेसबुक पर एेसे कई शब्दों का इस्तेमाल कर उनके डिजाइन व शब्दों को बदला जा सकता है। 

FAKE POST

 

बधाई, शुभकामनाएं, जैसे शब्द लिखने पर केसरिया रंग आता है। ठीक उसी तरह BFF ('बेस्ट फ्रेंड फॉरऐवर') लिखने पर उसका रंग हरा हो जाता है। अाप इस कॉमेंट का उपयोग अपने सदाबहार दोस्त के लिए लिख सकते है लेकिन इसका अकाउंट होने के सेव होने से कोई ताल्लुक नहीं है। 

Punjab Kesari