फेक खबरों पर लगाम कसने के लिए Facebook अपनाएगी कड़ा रुख

1/24/2019 1:50:02 PM

गैजेट डेस्कः फेसबुक ने फेक न्यूज और गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की घोषणा की है। फेसबुक उन यूजर्स को बैन करेगी जो फेसबुक पर पेज और ग्रुप चला कर उनके जरिए गलत सूचनाएं फैलाते हैं। फेसबुक का कहना है कि भले तकनीकी तौर पर वे कोई नियम नहीं तोड़ते, पर गलत सूचनाओं को फैलाने से कंपनी के कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन होता है। जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक बैन लगाने की कार्रवाई आज से ही शुरू करेगी।
 



कंपनी का बयान

फेसबुक का कहना है कि उन यूजर्स को खास तौर पर रोका जाएगा जो पहले से बनाए गए पेज या ग्रुप की जगह नया पेज और ग्रुप बना कर फेक न्यूज फैलाना जारी रखते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पूरी दुनिया में फेसबुक का इस्तेमाल राजनीतिक या दूसरे मकसद से गलत जानकारी फैलाने के लिए किया जा रहा है। इसे लेकर फेसबुक को विरोध और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि फेसबुक फएक न्यूज को लेकर कड़ा कदम उठाने जा रही है। 
 

 

कंपनी की नई पॉलिसी
अपनी नई पॉलिसी के तहत फेसबुक अब किसी भी तरह के भड़काऊ कंटेंट, स्पैम, घृणा फैलाने वाली सामग्री, कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाली सामग्री, हिंसा, हैरेसमेंट और न्यूडिटी दिखाने वाले कंटेंट पर पूरी तरह पाबंदी लगा देगी। इस संबंध में फेसबुक ने अपनी पॉलिसी के बारे में डिटेल में जानकारी दी है।
 

Jeevan