Facebook ने बंद अपना यह खास फीचर, जानें डिटेल

8/11/2018 11:34:42 AM

जालंधर- सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने प्लेटफार्म से फ्रेंड लिस्ट फीड फीचर को बंद कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स चुनिंदा उन्हीं पोस्ट को स्क्रॉल करते हैं जो उनकी फ्रेंड लिस्ट में होते हैं। इनमें यूजर्स फैमली, ऑफिस, कॉलेज की कस्टमाइज फीड को क्रिएट किया जा सकता था। इसके बाद यूजर्स को सिर्फ उन्हीं लोगों की अपडेट मिलती थी।

बंद करने का कारण 

फेसबुक ने एक रिपोर्ट में कहा कि 95% यूजर्स ने अभी तक इस फीचर का इस्तेमाल नहीं किया है। फ्रेंड लिस्ट यूजर्स के बीच ज्यादा पॉप्यूलर इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं थी। इसलिए कंपनी ने इसे बंद कर दिया है।

कंपनी का बयान

फ्रेंड लिस्ट फीड शटडाउन के बारे में फेसबुक ने एक नोट में कहा है कि इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आप अभी भी अपनी फ्रेंड लिस्ट को एडिट, क्रिएट और शेयर कर सकते हैं। हालांकि आपको फेसबुक एप की सेपरेट न्यूज फीड में स्पेसिफिक लोगों की अपडेट नहीं मिलेगी।

फ्रेंड लिस्ट फीड्स

फ्रेंड लिस्ट फीड्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले फेसबुक पर एक फ्रेंड लिस्ट क्रिएट करनी होती है। इसके बाद दी आप इसका इस्तेमाल कर सकते थे। वहीं अक्सर फेसबुक पर कई तरह की फीड आती है जिनमें आपकी दिलचस्पी नहीं होती है। ऐसे में यह फीचर बड़े काम का होता है। इस फीचर की मदद से आपको सिर्फ अपने जानकार लोगों की ही फीड और अपडेट मिलती है।

Jeevan