फेसबुक ने जारी किया मैसेंजर एप्प का अपडेट, यूजर्स को मिलेगा क्रैश की समस्या से छुटाकारा

6/17/2018 1:31:11 PM

जालंधर- हाल ही में iPhone और iPad के यूजर्स को फेसबुक मैसेंजर एप्प के क्रैश की समस्या का सामने करना पड़ा है। जिसमें यह मैसेंजर एप्प ठीक से काम नहीं कर रही और अोपन करने के बाद बार-बार क्रैश हो रही है। जानकारी के मुताबिक यूजर्स को यह समस्या मैसेंजर के 170.0 वर्जन में अा रही है और इस वर्जन को 15 जून को जारी किया गया था। वहीं फेसबुक ने इस समस्या का दूर करने के लिए मैसेंजर का वर्जन 170.1 लांच किया है। फेसबुक ने एक बयान में कहा कि "170.1 वर्जन के डाउनलोड करते ही यह समस्या पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगी।"

 

 

एेसे करें अपडेट 

इस नई अपडेट को प्राप्त करने के लिए यूजर्स एप्प स्टोर पर जाकर इस नई अपडेट को प्राप्त कर सकते हैं और इसे अासानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस नई अपडेटेड एप्प का साइज 131.3 एमबी है। 

 

 

अापको बता दें कि फेसबुक के स्वामित्व वाली फोटो शेयरिंग प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी इस महीने की शुरूआत में कुछ ऐसी ही समस्या आई थी और यह एंड्राइड यूजर्स के मोबाइल पर  क्रैश हो रहा थी। यूजर्स को यह समस्या 5 जून को सुबह कुछ घंटों के लिए हुई थी, हांलाकि कंपनी ने इसे कुछ घंटो के बाद ठीक कर दिया था। 

 

 

 

 

Punjab Kesari