अब आसानी से समझ सकेंगे स्पेनिश, फेसबुक लाया नया M ट्रांसलेशन फीचर

6/22/2018 7:13:18 PM

जालंधर- सोशन नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अमरीका और मैक्सिको में अपने सभी यूजर्स के लिए M ट्रांसलेशन फीचर को शुरू कर दिया है। इस नए फीचर की मदद से लोगों के बीच कम्युनिकेशन गैप कम होगा। जानकारी के मुताबिक अमरीका और मैक्सिको देशों के लोगों को मैसेंजर एप्प में एक पॉप अप देखने को मिलेगा। इसके बाद यूजर्स को जब भी एक अलग लैंग्वेज में मैसेजे आएगा तो वह एक टैब बटन को प्रेस करके उसे दूसरी लैंग्वेज में ट्रांसलेट कर पाएंगे।

 

 

इसके साथ ही मैसेंजर में यूजर्स इसे ऑटो ट्रांसलेशन में परमानेंट भी सेट कर सकता है। इसके बाद यूजर्स को हर मैसेज ट्रांसलेट होकर मिलेगा। अभी फिलहाल M ट्रांसलेशन इंग्लिश और स्पेनिश लैंग्वेज में ही काम करेगा। उम्मीद की जा रही है कि अाने वाले समय में इस सर्विस को अन्य देशों के लिए भी जारी किया जाएगा।

 

 

अापको बता दें कि कंपनी ने मई में मैसेंजर के लिए नए ट्रांसलेशन फीचर M ट्रांसलेशन की घोषणा की थी। इस नए फीचर में मैसेंजर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम था जिसे M सजेशन भी कहा जाता है। जिसका मकसद लैंग्वेज को ईजी बनाकर ट्रांजैक्शन को आसान बनाना था।

Punjab Kesari