Facebook ने किया बड़ा बदलाव, अब 250 लोग कर पाएंगे ग्रुप चैट

10/13/2018 1:16:40 PM

गैजेट डेस्क- सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने यूजर्स को और बेहतर सुविधा देने के लिए एक नया फीचर रोलअाउट किया है। इस फीचर के तहत ग्रुप चैट फीचर में अब 250 लोगों से बात की जा सकती है। इस दौरान यूजर्स अपने दोस्तों के साथ पर्सनल मीटिंंग और डिस्कशन भी कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक सभी मैसेज के नोटिफिकेशन से पहले आपको फेसबुक ग्रुप का नोटिफिकेशन आएगा। इसके बाद इसे एक्सेप्ट करने के बाद आपको ग्रुप के सभी नोटिफिकेशन मिलने लगेंगे।

मिलेेंगे ये फायदे

इस फीचर के जरिए अब आप एक समय में 50 लोगों के साथ ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा आप ग्रुप चैट में उन्हीं यूजर्स का नोटिफिकेशन रिसीव कर सकते हैं जिन्हें आपने चुना होगा। आप यूजर्स नोटिफिकेशन बंद भी कर सकते हैं।

ग्रुप एडमिन

इसके अलावा अब ग्रुप एडमिन के पास चैट को बंद करने और लोगों की संख्या को सीमित करने का अधिकार होगा। कंपनी ने बताया है कि ग्रुप चैट में किए गए इस बदलाव के बाद 1.4 अरब एक्टिव यूजर्स इस फीचर का फायदा उठा पाएंगे। अब देखना होगा कि यूजर्स इस बदलाव को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।  


 

Jeevan