ABS तकनीक के साथ लांच हुई होंडा 2018 CB हॉर्नेट 160R बाइक

3/27/2018 4:11:04 PM

जालंधर- जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा भारत में अपनी नई 2018 CB हॉर्नेट 160R बाइक को लांच कर दिया है। होंडा ने इस नई बाइक के चार वेरियंट्स को पेश किया है, जिसमें स्टैंडर्ड वर्जन, ABS मॉडल, ABS DLX और ABS STD शामिल हैं। माना जा रहा है कि CB हॉर्नेट 160R बाइक का मुकाबला TVS अपाचे RTR 160 4V, सुजुकी Gixxer, बजाज पल्सर NS 160 और यामाहा FZ-S FI आदि बाइक्स से होगा।

 

 

कीमत

कीमत की बात करें तो स्टैंडर्ड वर्जन 84,675 रूपए, ABS मॉडल 89,175 रूपए, ABS DLX 92,675 रूपए और ABS STD वर्जन 90,175 रूपए की (एक्स-शोरुम) कीमत के साथ है।

 

 

कलर अॉपशन्स 

कंपनी ने बाइक को कई नए कलर ऑप्शंस और ग्राफिक्स के साथ पेश किया है जिसमें कि ग्रीन, ब्लू मैटेलिक, ऑरेंज, येलो मैटेलिक और स्पोर्ट्स रेड शामिल हैं।

 

 

इंजन 

बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 162.71cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जोकि 14.9bhp की अधिकतम पावर जनरेट करने की क्षमता है, वहीं इसका पीक टॉर्क 14.5Nm है। इसके साथ ही इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है।

 

 

ब्रेकिंग सिस्टम 

ये बाइक सिंगल चैनल ABS, ट्यूबलैस टायर्स, फ्रंट में एक 276mm डिस्क ब्रेक के साथ है, वहीं इसके रियर व्हील को 220mm डिस्क ब्रेक और 130mm ड्रम द्वारा सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा इसके रियर व्हील में मोनोशॉक सस्पेंशंस दिए गए हैं और फ्रंट में टेलीस्कॉपिक सस्पेंशन दिए गए हैं।

 

 

अन्य फीचर्स 

इस नई बाइक में कई फीचर्स पुराने मॉडल जैसे ही हैं, मगर ये बाइक LED हैडलाइट और X-शेप टेललाइट के साथ है और इस बाइक में एक 12V 4Ah बैटरी भी दी गई है।
 

Punjab Kesari