महिलाएं इस एप से कर सकेंगी यौन उत्पीड़न की शिकायत

1/11/2020 11:51:15 AM

- शिकायतकर्ता की जानकारी रहेगी गोपनीय

गैजेट डैस्क: महिलाओं की मदद के लिए अब एक ऐसी एप को लाया जा रहा है जो यौन दुर्व्यवहार की शिकायत करने में काफी मददगार साबित होगी, वहीं इस एप के आने के बाद महिलाओं को थाने के चक्कर भी नहीं लगानें पड़ेंगे। स्मैशबोर्ड (Smashboard) नामक इस खास एप के जरिए कानूनी सहायता महिलाओं को मिलेगी व मेडिकल सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

अगले हफ्ते लॉन्च होगी यह एप

स्मैशबोर्ड एप के को-फाउंडर नूपूर तिवारी ने न्यूज एजेंसी reuters को जानकारी देते हुए बताया है कि इस एप में यौन पीड़ित महिलाएं फोटो, स्क्रीनशॉट, कोई डॉक्यूमेंट, वीडियो और ऑडियो सबूत के तौर पर सेव कर सकेंगी। यह जानकारी पूरी तरह से प्राइवेट और इंक्रिप्टेट होगी। एप के जरिए पीड़ितों को मेडिकल के साथ-साथ कानूनी मदद मिलेगी। नूपूर तिवारी ने बताया है कि यह एप यूजर की लोकेशन को ट्रैक नहीं करेगी व उसके डेटा के साथ भी कोई छेड़-छाड़ नहीं होगी।

भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों की सूची में है सबसे ऊपर

थॉमसन रियूटर फाउंडेशन 2018 सर्वे के मुताबिक भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों की सूची में सबसे ऊपर है। भारत सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में 90 दिनों में रेप की 32,500 शिकायतें दर्ज हुईं थीं। भारत में कानूनी प्रक्रिया काफी धीमी है, वहीं कई बार शिकायत करने वाली महिलाओं पर हमले भी हो जाता हैं। ऐसे में यह एप काफी काम की साबित हो सकती है।

Hitesh