भारत में दिसंबर 2022 से शरू हो सकती है Elon Musk की Starlink ब्रॉडबैंड सर्विस

10/3/2021 1:59:18 PM

गैजेट डेस्क: अगले साल दिसंबर से Elon Musk की कंपनी SpaceX भारत में Starlink ब्रॉडबैंड सेवा शुरू कर सकती है। स्टारलिंक के कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी ने भारत में 5000 प्री-बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी ब्रॉडबैंड सेवाएं देने के लिए कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य दिसंबर 2022 से भारत में 2,00,000 टर्मिनलों को सक्रिय करना है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीटा स्टेज के दौरान कंपनी प्रत्येक यूजर से 99 डॉलर यानी करीब 7,350 रुपये लेगी जिसमें यूजर को 50 से 150 मेगाबाइट प्रति सेकंड की स्पीड से डाटा मिलेगा। स्टारलिंक ब्रॉडबैंड सेवा भारत में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को कड़ी टक्कर देगी।

कंपनी ने अपने प्री-ऑर्डर नोट में बताया है कि भारत से अधिक संख्या में प्री-ऑर्डर होने पर उसके लिए सरकार की मंजूरी लेना आसान हो जाएगा। अगर हमें हमारी सेवाओं के लिए पैन इंडिया का अप्रूवल नहीं मिलती तो हम पायलट प्रोजेक्ट के लिए अप्रूवल प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

 

Content Editor

Hitesh