रोल्स रॉयस की फ्लाइंग टैक्सी कॉन्सेप्ट का हुअा खुलासा, 2020 से पहले किया जा सकता लांच

7/17/2018 12:14:04 PM

जालंधर- प्रसिद्व वाहन निर्माता कंपनी रोल्स रॉयस 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने वाली टैक्सी बना रही है। इसमें एक बार में पांच यात्री सफर कर सकेंगे और सिंगल चार्ज कर इससे 800 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक, कंपनी इसी हफ्ते हैम्पशायर में होने वाले एक एयर-शो में इसका प्रदर्शन करेगी। इस एयर-शो में विश्व की कई जानी मानी कंपनियां भी अपना हुनर दिखाएंगी। रोल्स रॉयस पहले ही हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर और शिप इंजन बना चुकी है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपनी इस फ्लाइंग टैक्सी का कॉन्सेप्ट (EVTOL) तैयार कर लिया है और इसे 2020 से पहले लांच किया जा सकता है। 

 

फ्लाइंग टैक्सी

बताया जा रहा है कि इसमें एक गैस टरबाइन इंजन लगा होगा, जो विंग्स और टैक्सी के पिछले हिस्से में लगी 6 इलेक्ट्रिक मोटर्स को चालू करेगा। यानी यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक नहीं होगी। रोल्स की फ्लाइंग टैक्सी में लगे विंग्स 90 डिग्री पर घूम सकते हैं। इससे वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग में मदद मिलती है। रोल्स के मुताबिक, ऊंचाई पर चढ़ने के दौरान, विंग्स पर लगे चार प्रोपेलर फोल्ड हो जाते हैं। इससे ड्रैग और केबिन नॉएज कम होती है।

 

PunjabKesari

 

वहीं इस समय एयरबस और उबर जैसी कंपनियां भी फ्लाइंग टैक्सी कॉन्सेप्ट पर काम कर रही हैं। रोल्स रॉयस को उम्मीद है कि शहरों में इसका ज्यादा इस्तेमाल होगा. कंपनी का यकीन है कि बढ़ती जनसंख्या के बीच यह एक बेहतरीन ट्रांसपोर्टेशन मोड होगा। एेसे में देखना होगा कि कंपनी कब कर मार्केट में अपनी इस प्लाइंग टैक्सी को लाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jeevan

Related News

static