नई कलर स्कीम के साथ अाई डुकाटी की SuperSport बाइक

6/24/2018 9:54:29 AM

जालंधर- इतावली दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी डुकाटी ने अपनी सुपरस्पोर्ट बाइक को एक नए शानदार रंग मेे पेश किया है। जानकारी के मुताबिक बाइक को मैटे टाइटेनियम ग्रे कलर्ड-फेयरिंग पेयर्स के साथ रेड व्हील रिम्स और फ्रेम में उतारा है। जिसमें सुपरस्पोर्ट के रियर सीट कवर में मैटे टाइटेनियम ग्रे के साथ समान कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है जो इस और भी शानदार बना रहा है।

 

 

कीमत व उपलब्धता 

डुकाटी के मुताबिक नए कलर स्कीम के साथ यूरोप के डीलरशिप पर यह बाइक जुलाई महीने से उपलब्ध हो जाएगी। भारत में डुकाटी सुपरस्पोर्ट की की 12.04 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। हालांकि भारत में इसे कब लांच किया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं अाई है।

 

937cc का इंजन

इस बाइक में कंपनी ने 937cc का टेस्टास्ट्रेटा एल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 9,000rpm पर 110bhp की पावर और 6,500rpm पर 93Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जिससे बाइक को जबरदस्त पावर मिलती है।

 

 

अन्य बदलाव

डुकाटी सुपरस्पोर्ट एस में ओहलिन्स सस्पेंशसन, डुकाटी क्विकशॉफ्टर और रियर सीट कवर दिए गए हैं। वहीं कंपनी के मुताबिक नए कलर स्कीम में स्पोर्टी स्टाइल के साथ स्टैंडर्स डुकाटी सुपरस्पोर्ट फीकी पड़ती नजर आ रही है।

Punjab Kesari