25 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी Ducati Multistrada V2, जानें वेरिएंट, फीचर्स और कीमत
4/23/2022 5:01:29 PM

ऑटो डेस्क. Ducati कंपनी की बाइक्स को लोग काफी पसंद करते हैं। Ducati बहुत जल्द अपनी Multistrada V2 बाइक भारतीय मार्केट में उतारने जा रही है। 25 अप्रैल को लोगों का इंतजार खत्म हो जाएगा। कंपनी इस दिन Multistrada V2 की ब्रिकी शुरू करेगी। कंपनी ने पहली बार बाइक को अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया था। नई बाइक Multistrada 950 को रिप्लेस करेगी।
नई Multistrada V2 में पहले की तरह 937cc Testastretta इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 111.5bhp की पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जो मौजूदा मल्टीस्ट्राडा 950 मोटरसाइकिल के समान है। एक अपडेट पावरट्रेन के अलावा, बाइक को पहले से हल्का बनाया गया है। नई मल्टीस्ट्राडा का वजन 9505 किग्रा है।
दो वेरिएंट
Ducati अंतरराष्ट्रीय बाजार में Multistrada V2 को दो वेरिएंट Standard और Multistrada S में बेचती है। ये वेरिएंट्स कंपनी भारत में भी ला सकती है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। नई Multistrada V2 में ABS, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीकल होल्ड कंट्रोल और फोर राइडिंग मोड्स स्पोर्ट, टूरिंग, अर्बन और एंडुरो सहित कुछ बहुत ही हाई-एंड राइडर एड्स और फीचर्स शामिल हैं।
कीमत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Multistrada V2 की कीमत करीब 11.35 लाख रुपये से शुरु होती है और वेरिएंट की कीमत 13.28 लाख रुपये से शुरू होती है, हालांकि, भारत में इसकी कीमत 16 लाख से ज्यादा होने की उम्मीद है। लॉन्चिंग के बाद Multistrada V2 नई बीएमडब्ल्यू F900 XR और ट्रायम्फ टाइगर 900 जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी।