Ducati भारत लाई लग्जरी कार से भी महंगी पावरफुल बाइक

6/28/2018 10:01:11 AM

जालंधर- इतावली दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी डुकाटी ने भारत में Multistrada 1260 Pikes Peak को लांच कर दिया है। इस बाइक का नाम अमरीका की एक आइकॉनिक रेस के नाम पर रखा गया है। Pikes Peak में लाल, काले और सफेद रंग का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इसमें स्पोर्टी लिटिल कार्बन फाइबर वाली फ्लाईस्क्रीन दी गई है। इसके अलावा बाइक में हल्के एल्यूमीनिय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 21.42 लाख रुपए है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Ducati Multistrada 1260 को भारत में लांच किया है।

 

PunjabKesari

 

156 बीएचपी की पावर

इस नई बाइक में कंपनी ने 1262cc का L-twin DVT इंजन दिया है जोकि 156 बीएचपी की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं बाइक में कॉर्नरिंग एबीएस, 8 लेवल वीली कंट्रोल, 8 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, वीइकल होल्ड कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल आदि फीचर्स दिए गए हैं।

 

PunjabKesari

 

अन्य बदलाव

इस बाइक के फ्रंट फेंडर और कुछ अन्य कंपोनेंट्स को कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है। इसमें फोर्ज्ड एल्युमिनियम वील्ज दिए गए हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ओहलिंस फ्रंट फॉर्क्स और TTX36 रियर मोनोशॉक दिया गया है। इन दोनों को मैन्युअली अजस्ट किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस बाइक का मुकाबला BMW S 1000 XR से होगा। वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बाइक को भारतीय मार्केट से कैसा रिस्पांस मिलता है।

 

PunjabKesari

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static