आपकी स्ट्रेस को कम करने में मदद करेगा Alexa

7/24/2020 1:17:40 PM

गैजेट डैस्क: इस समय एक आम इंसान की जिंदगी बहुत तनावपूर्ण यानी स्ट्रेसफुल हो गई है। हम सभी COVID-19 महामारी के कारण फंस गए हैं। ऐसे समय में आप शायद दुनिया भर के लिए, अपने समुदाय, अपने प्रियजनों और खुद पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में सोचने और चिंता करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते हैं। ऐसे समय में भी अगर आप तनाव से मुक्ति चाहते हैं तो आप अपनी Amazon Echo डिवाइस और एलेक्सा एप्प की मदद अपने शरीर, मन और आत्मा को शांत कर सकते हैं। ऐसे समय में एलेक्सा वॉयस कंट्रोल्ड वर्चुअल असिस्टेंट अपनी मैडिटेशन स्किल्स की मदद से आपके मन को शांती पहुंचाने में मदद कर सकता है।

आज हम आपको कुछ ऐसी एलेक्सा कमांड्स बताने जा रहे हैं जो आपके मन को शांत करने व आपको खुश रखने में मदद करेंगी। ध्यान में रहे कि ये हिंदी और इंग्लिश भाषा को सपोर्ट करने वाली कमांड्स हैं।

PunjabKesari

डेली मेडिटेशन करने में मिलेगी मदद

एलेक्सा के जरिए डेली मेडिटेशन कर सकते हैं और इसमें कई ऑप्शन्स भी आपको मिलेंगी। इसके अलावा अगर आप किसी स्पेसिफिक मेडिटेशन को ही करना चाहते है तो वह भी आप कर सकते हैं। इसके मेडिटेशन स्किल्स को खास तौर पर चिंता, तनाव, अवसाद, नींद की समस्याओं और अन्य मुद्दों को दूर करने में मदद करने के लिए ही डिज़ाइन किया गया है।

आपको बस बोलना होगा

“Alexa, help me meditate” या फिर “Alexa, ask Sadhguru for guided meditation” 

सुखदायक संगीत या रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनें

अलेक्सा को इतना ट्रेन्ड किया गया है कि यह वर्चुअल असिस्टेंट आपकी बॉकी को रिलैक्स और दिमाग से स्ट्रैस को दूर कर सकता है जिससे आपको बेहतर महसूस होगा। आपको बस बोलना है...

“Alexa, open soothing music”, “Alexa, open relaxing sounds”

निर्देशित सांस लेने की कोशिश करें

सांस लेने और छोड़ने की एक निर्देशित समय अविधी से भी आप चिंता और तनाव कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको बोलना होगा

“Alexa, open Square Breathing.”

रिलैक्सेशन के लिए करें योगा

आपको रिलैक्स करवाने और योगा की प्रैक्टिस करने के लिए आप अलेक्सा की मदद ले सकते हैं। आपको बोलना है...

“Alexa, open Shilpa Shetty Yoga” 

आपका मन बहलाने का काम करेगा एलेक्सा

अगर आपका दिन बुरा गुजरा है तो आप एलेक्सा की मदद से अपना मन बहला सकते हैं और अपना मूड ठीक कर सकते हैं। आपको बस बोलना है...

"Alexa, cheer me up"

एलेक्सा को बोल सकते हैं happy quote

आपको एलेक्सा के जरिए डेली happy quote मिलते हैं आपको बस बोलना है...

say ''Alexa, tell me a happy quote''

आपको जोक्स भी सुना सकता है वर्चुअल असिस्टेंट एलेक्सा

अगर आप कुछ जोक्स सुनने के मूड में हैं तो आपको बस बोलना है

''Alexa, tell me a joke in Hindi''

इसके बाद आप नए-नए जोक्स का लुत्फ उठा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static