दशकों से पिघल रहे हिमालय के ग्लेशियर, सामने आई स्पाई सैटेलाइट इमेज

6/21/2019 10:05:43 AM

गैजेट डैस्क : पृथ्वी पर गर्मी लगातार हर वर्ष बढ़ रही है, ऐसे में बदलती जलवायु का पता लगाने के लिए हमेशा सैटेलाइट डाटा का उपयोग किया जाता है, लेकिन अब शोधकर्ताओं ने हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने का एक अध्ययन प्रकाशित किया है। उन्होंने एक ऐसी स्पाई सैटेलाइट इमेज को दिखाया है जिसके जरिए पता लगाया गया है कि हर वर्ष हिमालयी ग्लेशियरो का आकार कम हो रहा है।

40 वर्षों की रिसर्च का नतीजा

40 वर्षों की रिसर्च और टैक्नोलॉजी का उपयोग करके शोधकर्ताओं ने यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के दौरान इस सैटेलाइट इमेज को हासिल किया है। इस तस्वीर के जरिए कुल मिला कर 1,240 मील (लगभग 1995 किलोमीटर) एरिए को कवर किया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि वर्ष 2000 से 2016 के बीच हर साल हिमालयी ग्लेशियरों का आकार 20 इंच कम हुआ है जिसका पता इस तस्वीर के जरिए लगाया गया है। 

इस काम में लाया जाएगा डाटा

सैटेलाइट डाटा को वैश्विक तापमान में वृद्धि को सीमित करने के लिए काम में लाया जाएगा। इस सैटेलाइट इमेज के सामने आने पर हिमालयी ग्लेशियरों के कम होने व हर वर्ष बढ़ रही गर्मी को लेकर बड़े खुलासे हो सकते हैं। इसके अलावा माना जा रहा है कि यह तस्वीर आने वाले समय में 3D मॉडल्स को क्रिएट करने में मदद करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

Related News

static