यह भारतीय कंपनी आपके लिए लेकर आई सस्ती वाशिंग मशीन, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान
10/28/2021 12:13:54 PM

गैजेट डेस्क: भारत के नोएडा में स्थित इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी Daiwa ने अपने वॉशिंग मशीन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में नई सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन्स लॉन्च की हैं। इन्हें खास तौर पर दिवाली से पहले लाया गया है। Daiwa की सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग को 7 किलोग्राम से लेकर 8 किलोग्राम साइज में लॉन्च किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक सभी वॉशिंग मशीन्स को हाई-क्वॉलिटी मैटेरियल से तैयार किया गया है और इनका डिजाइन रस्टप्रूफ है। इन वॉशिंग मशीन्स में लगा ड्रम 1300RPM पर काम करता है। इनमें व्हील्स भी दिए गए है जिससे आप इन्हें आसानी से अपनी सुविधा के अनुसार घर में कहीं भी रख सकते हैं।
इन वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 7,990 रुपये है। इनका मुकाबला थॉमसन और अमेरिकी कंपनी व्हाइट वेस्टिंगहाउस से होगा।
इन्हें लॉन्च करते हुए कंपनी के CEO अर्जुन बजाज ने कहा है कि, 'दाईवा में हम इनोवेशन और डिजाइन थिंकिंग के साथ अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नई लॉन्च की गई वाशिंग मशीन्स डिजाइनर ग्लास डिजाइन और एक बड़े आकार के टब के साथ आती हैं जो कपड़ों को अतिरिक्त स्थान प्रदान करती हैं जिससे बेहतर धुलाई होती है। ये उपयोगकर्ताओं को एक परेशानी मुक्त कपड़े धोने का अनुभव प्रदान करने के सक्षम बनाती हैं।