सिट्रोएन ने चेन्नई में खोली नई डीलरशिप, देखें तस्वीरें

2/19/2021 5:02:45 PM

ऑटो डैस्क: सिट्रोएन ने आखिरकार चेन्नई में अपनी नई डीलरशिप की शुरुआत कर दी है। इस डीलरशिप को सिट्रोन रमानी (Citroen Ramani) के नाम से खोला गया है। यह कंपनी की देश में खोली जाने वाली दूसरी डीलरशिप है। इससे पहले कंपनी ने अहमदाबाद में अपनी पहली डीलरशिप शुरू की है।

आपको बता दें कि सिट्रोएन इंडिया ने इस साल के अंत तक भारत में 10 शोरूम खोलने की योजना बनाई है। ये शोरूम्स देश के प्रमुख शहरों में खोले जाएंगे। इन शहरों में अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता, कोचीन, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और गुरुग्राम आदि शामिल हैं।

कंपनी ने इन शोरूमों का नाम 'ला मैसन सिट्रोन' रखा है, जिसका अनिवार्य रूप से मतलब सिट्रोन का घर है।

जानकारी के लिए बता दें कि सिट्रोएन इंडिया अपनी नई सी5 एयरक्रॉस एसयूवी को भारत में लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले इस कार की टैस्ट ड्राइव को आप नीचे देख सकते हैं।
 

Content Editor

Hitesh