TikTok को भारत में कड़ी टक्कर दे रहीं ये एप्स

6/20/2020 4:59:37 PM

गैजेट डैस्क: चीनी शॉट वीडियो मेकिंग एप्प TikTok को इस वक्त भारत में मित्रों एप्प के अलावा Bolo Indya और Roposo  एप्प कड़ी टक्कर दे रही हैं। Bolo Indya एक भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप्प है जिसे आप हिंदी, तमिल, तेलगू, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, मराठी, पंजाबी और उड़िया भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप्प का साइज़ 38MB है और इसे प्ले स्टोर पर 4.6 रेटिंग्स मिलीं हैं। प्ले स्टोर लिस्टिंग के मुताबिक, एप्प को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

वहीं बात की जाए Roposo एप्प की तो इसे अब तक एप्प स्टोर पर 4.5 रेटिंग्स जबकि प्ले स्टोर पर 4.7 रेटिंग्स मिली हैं। इस एप्प के जरिए यूजर्स विभिन्न फिल्टर्स, स्टिकर्स और इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर वीडियो बना सकते हैं। इस एप्प में यूजर्स स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स, पोर्ट्रेट्स, स्टूडियो लाइट, कॉन्ट्यूर लाइट, स्टेज और स्टेज मोनो लाइड में वीडियो शूट कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेंडिंग स्टिकर्स और फिल्टर भी वीडियो और फोटो में ऐड किए जा सकते हैं। इसे भी अंग्रेजी, हिंदी और तमिल, तेलगू, कन्नड़, गुजराती, पंजाबी, मराठी व बंगाली भाषाओं की सपोर्ट के साथ लाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Related News

static