7000 रुपए से भी कम कीमत में इस नई कंपनी ने भारत में लॉन्च की वॉशिंग मशीन

9/11/2021 2:17:47 PM

गैजेट डेस्क: दिल्ली में स्थित कैंडिस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी सस्ती वॉशिंग मशीन की नई रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारतीय ग्राहकों की सोच को ध्यान में रखते हुए इस कंपनी ने वॉशिंग मशीन के सेमी ऑटोमेटिक मॉडल्स पेश किए हैं। कंपनी ने बताया है कि इन वॉशिंग मशीन्स को शॉक रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली हुई हैं। इन्हें 6.5 किलोग्राम, 7.2 किलोग्राम और 9 किलोग्राम साइज में लाया गया है।

आपको बता दें कि इन सभी वॉशिंग मशीन मॉडल्स में FRVO ग्रेड की केबल का इस्तेमाल किया गया है और सभी के साथ दो साल की वारंटी मिलेगी। कैंडिस वाशिंग मशीन्स के 6.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 6,999 रुपए, 7.2 किलोग्राम मॉडल की 8,199 रुपए और 9 किलोग्राम मॉडल की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। कंपनी की वेबसाइट के अलावा सभी मॉडल की बिक्री प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से शुरू हुई है।

कैंडिस की इन वॉशिंग मशीन्स का मुकाबला भारतीय बाजार में व्हाइट वेस्टिंगहाउस से होगा। व्हाइट वेस्टिंगहाउस की वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत भी 6,990 रुपए है। इसके अलावा Candes का मुकाबला फ्रांस की नामी कंपनी थॉमसन की वॉशिंग मशीन्स से भी है क्योंकि इन्हें भी भारत में कम कीमत में ही लाया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static